Hindwi Campus Kavita

कैंपस कविता कर्नाटक

हिन्दवी कैंपस कविता—‘हिन्दवी’ का एक विशेष आयोजन है। इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ-सहयोग से वहाँ के विद्यार्थियों को साहित्य-सृजन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। हिंदी-संसार की ‘अभी बिल्कुल अभी’ की पीढ़ी को—हिंदी के श्रेष्ठ कवियों के मार्गदर्शन में रचनात्मकता से अवगत कराने में यह आयोजन अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। अब तक देश के बारह राज्यों के बाईस प्रतिष्ठित शिक्षण-संस्थानों में ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ के सफल आयोजन किए जा चुके हैं। इस आयोजन की शुरुआत ‘हिन्दवी’ ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय [हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग] के साथ वर्ष 2022 में सितंबर महीने में की थी। इस सिलसिले में आगे—

  • शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय [देहरादून]

  • पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय [बठिंडा]

  • हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय [हैदराबाद]

  • हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय [महेंद्रगढ़]

  • बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय [लखनऊ]

  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय [अलीगढ़]

  • क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, एनसीईआरटी [भोपाल]

  • राम लखन सिंह यादव कॉलेज [राँची]

  • वी.एस.एस.डी. कॉलेज [कानपुर]

  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय [इंदौर]

  • विश्व-भारती [शांतिनिकेतन]

  • महादेवी वर्मा सृजनपीठ, कुमाऊँ विश्वविद्यालय [नैनीताल]

  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली

  • दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

  • अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, बी.एच.यू. [वाराणसी]

  • गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय [वडोदरा]

  • हिंदू कॉलेज, दिल्ली

  • ए.एन. कॉलेज [पटना]

  • कैंपस कविता, हिन्द युग्म उत्सव [रायपुर]

  • डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय [सागर]

  • मणिपाल यूनिवर्सिटी [जयपुर]

के साथ मिलकर अब तक हिन्दवी कैंपस कविता के आयोजन हो चुके हैं।

इस आयोजन का अखिल भारतीय स्वरूप ऑल इंडिया कैंपस कविता 2025 और 2026 के ‘हिन्दवी उत्सव’ का एक प्रमुख आकर्षण रहा जिसे काफ़ी सराहा गया।

इस बार यह कार्यक्रम हम अलायंस विश्वविद्यालय, बेंगलुरु के सहयोग से कर रहे हैं।

कार्यक्रम की तिथि : शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026
कार्यक्रम-स्थल :  अलायंस  विश्वविद्यालय, बेंगलुरु

प्रतियोगिता के लिए नियम-निर्देश :

  • यह प्रतियोगिता कर्नाटक राज्य के विद्यालयों-महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है। कृपया अन्य राज्यों के विद्यार्थी कविताएँ न भेजें।
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थी दिए गए गूगल-फ़ॉर्म को भरें।
  • प्रतियोगिता के लिए अपनी पाँच मौलिक और अप्रकाशित-अप्रसारित कविताएँ भेजना अनिवार्य है।
  • ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ के पूर्व-आयोजनों में प्रतिभागी या विजेता रहे विद्यार्थी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं; बशर्ते वे अपनी वे कविताएँ पुन: न भेजें, जिनके आधार पर पहले उनका चयन ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ के मंच के लिए हुआ था।
  • कविताएँ भेजने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 है।
  • कृपया अपनी 5 कविताएँ नागरी लिपि में और पीडीएफ़ फ़ाइल में ही भेजें।
  • प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों की घोषणा 21 सितंबर 2026 को ‘हिन्दवी’ के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर की जाएगी।
  • प्रतियोगिता में चयनित होने पर विद्यार्थियों को अपने यात्रा-व्यय पर आयोजन में भागीदारी के लिए आना होगा।
  • प्रतियोगिता के किसी भी चरण में अगर प्रतिभागी की कविताएँ अमौलिक, अनूदित या AI-निर्मित पाई गईं तो आपका आवेदन तत्काल प्रभाव से निरस्त माना जाएगा।

[हमारा अनुरोध है कि इस गूगल-फ़ॉर्म को कर्नाटक के विभिन्न शैक्षणिक-संस्थानों के विभिन्न विभागों के अध्यापक अपने कवि-विद्यार्थियों से भरवाएँ, ताकि राज्य में कैंपस-स्तर की कोई भी काव्य-प्रतिभा इस अवसर से अछूती न रह जाए। आग्रह है कि स्वयं भी कविताओं की जाँच कर लें; ताकि कविताएँ मौलिक हों, यह सुनिश्चित हो सके।)

सादर! साभिवादन!

Event Date 25 September 2026
Time 10:00 AM
Type Outdoor
Category Competition
Department Department of Language & Literature
×

Enquire Now